google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एन.एस.यू.आई प्रदेश सचिव कुणाल दुबे के नेतृत्व में जोन कमिश्नर को सौंपा गया ज्ञापन,अमलीडीह एक्सप्रेस वे जॉइंट रोड निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने की मांग....

Aug 1, 2025
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

आज एन.एस.यू.आई के प्रदेश सचिव कुणाल दुबे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम जोन क्रमांक-10, अमलीडीह रायपुर के जोन कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अमलीडीह क्षेत्र में लंबे समय से लंबित एक्सप्रेस वे जॉइंट रोड निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ किए जाने की मांग की गई।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि उक्त सड़क की स्थिति अत्यंत दयनीय है, जिससे आम नागरिकों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में जलभराव, ट्रैफिक जाम, और दुर्घटनाओं की संभावनाएं लगातार बनी हुई हैं। वहीं दूसरी ओर वार्ड के अंतर्गत आने वाली अन्य बुनियादी समस्याएं, जैसे नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, साफ-सफाई व्यवस्था तथा पेयजल संकट आदि की ओर भी नगर निगम का ध्यान आकर्षित किया गया।

कुणाल दुबे ने कहा कि यदि नगर निगम शीघ्र इन समस्याओं का समाधान नहीं करता, तो एन.एस.यू.आई चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

इस मौके पर एन.एस.यू.आई के प्रभारी हेमंत पाल, जिला उपाध्यक्ष तारिक अनवर ख़ान , जिला महासचिव संस्कार पांडेय, तनिष्क मिश्रा , रोहन बाग , कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे, जिन्होंने एकजुट होकर जनहित में समस्याओं के समाधान की मांग की।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html