google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

चलती कार में लगी भीषण आग...

Nov 11, 2023
1 min read








































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

मध्य प्रदेश के जबलपुर में आज एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक चलती कार में अचानक आग लग गई। हादसे के बाद कार में मौजूद डॉक्टर परिवार ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। वहीं इसके कुछ देर बाद ही आग ने विकराल रूप ले लिया और कार पूरी तरह से जल गई। पूरा घटना इंदौर से प्रयागराज जाते समय जुझारी गांव में घटित हुई। दरअसल आज दोपहर के वक्त डॉक्टर का परिवार इंदौर से प्रयागराज की ओर जा रहा था।

तभी जुझारी गांव में उनके पीछे आ रही एक गाड़ी ने उन्हें ठोकर मार दी। टक्कर के बाद उनकी गाड़ी में भयानक आग लग गई। किसी तरह गाड़ी में मौजूद डॉक्टर, उनकी पत्नी और दो बच्चों ने बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। परिवार के सदस्य गाड़ी से नीचे उतरे ही थे कि इसके कुछ देर बाद ही कार ने भयानक आग पकड़ ली। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। सड़क से गुजर रहे लोग रूककर इसका वीडियो बनाने लगे। हालांकि गनीमत है कि परिवार समय रहते गाड़ी से बाहर आ गया वरना बड़ी अनहोनी हो सकती है। हालांकि किस कार से टक्कर हुई और इसके बाद वाहन में किन कारणों से आग लगी इसकी जांच की जा रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html