google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कसडोल में महामाया क्लाथ स्टोर में भीषण आग, लाखों के कपड़े जलकर राख...

Aug 24
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बलौदा बाजार :- छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र में बिती रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बाजार स्थित महामाया क्लाथ स्टोर में भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपए के कपड़े जलकर राख हो गए। बताया जा रहा है कि कसडोल थाना क्षेत्र में जुगत राम साहू का महामाया क्लाथ स्टोर है, जहां त्योहार सीजन को देखते हुए काफी मात्रा में नये कपड़ों का स्टाक रखा हुआ था।


रविवार की रात स्टोर में भीषण आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही कसडोल पुलिस सहित दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।


इस घटना में दुकान और गोदाम में रखे लाखों रुपए के कपड़े जलकर राख हो गए। वहीं आग के कारणों का पता नहीं चला है। आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। फिलहाल कसडोल पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

#बलौदाबाजार #कसडोल #महामायाक्लाथस्टोर #भीषणआग #फायरब्रिगेड #brekingADNnews

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html