रायपुर में कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, अंबेडकर अस्पताल में बनेगा 7 मंजिला अत्याधुनिक कैंसर सेंटर.....
- ANIS LALA DANI

- 2 days ago
- 2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डॉ भीमराव अंबेडकर अस्पताल से कैंसर मरीजों और आम लोगों के लिए एक राहत भरी खबर आई है, राज्य में कैंसर के इलाज को बेहतर और आधुनिक बनाने के लिए रीजनल कैंसर संस्थान को बड़ा किया जा रहा है. प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अस्पताल परिसर में हुए एक कार्यक्रम के दौरान 103 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, इस बड़े प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद कैंसर के गंभीर मरीजों को जांच, भर्ती, सर्जरी और पूरे इलाज की सभी आधुनिक सुविधाएं अब एक ही जगह पर बेहद आसान तरीके से मिल सकेंगी | कैंसर विभाग की अभी की बिल्डिंग को बड़ा करके अब इसे एक सात मंजिला नया भवन बनाया जा रहा है, सिर्फ इस बिल्डिंग के विस्तार के लिए ही सरकार ने 39.36 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी है |
इस नई बनने वाली 7 मंजिला बिल्डिंग का पूरा नक्शा बेहद आधुनिक तरीके से तैयार किया गया है | इसके मुताबिक, ग्राउंड फ्लोर पर प्रशासनिक दफ्तर और एक आधुनिक पैथोलॉजी लैब बनाई जाएगी. इसके ऊपर दूसरी मंजिल से लेकर छठवीं मंजिल तक हर एक फ्लोर पर 64-64 बेड वाले बड़े वार्ड बनाए जाएंगे, ताकि मरीजों को भर्ती होने में कोई परेशानी न आए, इसके अलावा डॉक्टरों के लिए ड्यूटी रूम, नर्सिंग स्टेशन और मरीजों के तीमारदारों के लिए जरूरी सुविधाएं तैयार की जाएंगी, बिल्डिंग की सबसे ऊपर यानी सातवीं मंजिल पर आईसीयू और आधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर बनाए जाएंगे, ताकि गंभीर ऑपरेशनों को बेहद सुरक्षित तरीके से किया जा सके | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भूमिपूजन के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए साफ कहा कि सरकार का मुख्य मकसद प्रदेश के हर नागरिक को बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं देना है और इसके लिए हेल्थ सेक्टर में बड़े पैमाने पर पैसा खर्च किया जा रहा है |
कार्यक्रम में मौजूद उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इस प्रोजेक्ट को चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि बताया, वहीं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि पांच नए मेडिकल कॉलेजों और नर्सिंग कॉलेजों को बड़ा करने के साथ ही राज्य में योग और प्राकृतिक चिकित्सा को भी बढ़ावा दिया जा रहा है, कैंसर संस्थान के विस्तार के साथ ही मेडिकल कॉलेज कैंपस में डॉक्टरों, स्टाफ और छात्रों के लिए भी जरूरी सुविधाओं को सुधारा जा रहा है | पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कैंपस में 61.39 करोड़ रुपये की लागत से एक नया पांच मंजिला हॉस्टल बनाया जाएगा, जिसमें 200 बेड की क्षमता होगी | इसके साथ ही डॉक्टरों के रहने के लिए 2BHK वाले 24 फ्लैट और 3BHK वाले 32 फ्लैट (कुल 56 फ्लैट) बनाए जाएंगे. छात्राओं के लिए भी हॉस्टल को बड़ा किया जाएगा, जिसमें एक्स्ट्रा कमरे, डॉर्मेट्री, नई लाइब्रेरी और एक मनोरंजन हॉल जैसी सभी जरूरी आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी, इस मौके पर विधायक पुरंदर मिश्रा, दीपक म्हास्के, स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया सहित चिकित्सा शिक्षा विभाग के आला अधिकारी और डीन डॉ विवेक चौधरी भी मौजूद रहे |




.jpg)







