google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूर्ण होने पर तिल्दा में महाअभियान — पर्यावरण हेतु 1 लाख पौधे लगाए जाएंगे

Jul 2
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

1 लाख पौधे, 102 ग्राम पंचायतें, एक संकल्प - हरित तिल्दा के तहत, वृहद वृक्षारोपण महाअभियान 2026 का शुभारंभ आज ग्राम पंचायत तुलसी के गौठान परिसर से हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफल एवं गौरवमयी 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण के लिए तिल्दा विकासखंड में वृहद वृक्षारोपण किया जा रहा है। इस अवसर पर पहुंचकर वृक्षारोपण किया एवं देवतुल्य क्षेत्रवासियों, ग्रामवासियों से अपील किया कि आगामी बारिश के महीने में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें एवं वृहद वृक्षारोपण महाअभियान 2026 को सफल बनाएं।

इस अवसर पर रायपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, नगर पालिका परिषद तिल्दा की अध्यक्ष बहन चंद्रकला वर्मा, रायपुर जिला पंचायत की सभापति स्वाति वर्मा, सभापति शैल महेंद्र साहू, जनपद अध्यक्ष टिकेश मनहरे जिनके नेतृत्व में यह आयोजन हो रहा है, गांव के सरपंच गुलाब अडिल, उपसरपंच बहन मनीषा वर्मा, एवं विशाल संख्या में ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस जनअभियान के अंतर्गत तिल्दा विकासखंड की 102 ग्राम पंचायतों में 1 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य का संकल्प साकार होगा।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html