google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बीच सड़क में युवती समेत उसके भाई और दोस्तों से मारपीट.....

Sep 2
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

सरायपाली में पुरानी रंजिश को लेकर बीच सड़क में युवती समेत उसके भाई और दोस्तों से मारपीट, की गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है | विरेन्द्र नगर मरार पारा वार्ड क्रमांक 01 सरायपाली निवासी पूजा पटेल 30 अगस्त 2026 को अपनी बहन खूशबू पटेल के साथ 100 बिस्तर अस्पताल दुकान के पास से चिकन छोड़ने विक्की यादव व राकेश डडसेना के पास नेक्सा शोरूम के पास गई थी | जहाँ करीब रात्रि 08.30 बजे विक्की यादव, राकेश डडसेना को चिकन देकर बातचीत कर रहे थे तभी सियाराम डडसेना व उसका पुत्र पियुष डडसेना आया और बिना वजह के मारपीट करने लगा | पूजा ने बताया कि पियुष डडसेना एवं राकेश डडसेना का पूर्व से विवाद चल रहा है और दोनों बिना वजह के मारपीट करने लगे, उसे क्यों मार रहे हो कहने पर दोनो मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते सियाराम डडसेना व उसका पुत्र पियुष डडसेना द्वारा हाथ मुक्का से पूजा व खूशबू पटेल, राकेश डडसेना को मारपीट करने लगे |

इस पर पूजा ने अपने भाई खेमराज पटेल को फोन कर बताने पर दोनो आये तो उन्हें भी मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते जान से मारने की धमकी देते मारपीट किये, घटना को सियाराम की पत्नि व बच्चे आकर छुडाये, उस समय वहां लोगों की भीड लग गई थी तो भी वे लोग नही मान रहे थे | घटना को खेमराज पटेल एवं विक्की यादव, राकेश डडसेना बीच बचाव कर रहे थे तो उन्हें भी मारपीट कर रहे थे, मारपीट करने से पूजा के  गर्दन में, छाती में व कपडा को खींच दिये एवं पियुष द्वारा अपने मोबाईल से मारपीट कर वीडियो बना रहे थे | राकेश को हाथ में खेमराज पटेल को गर्दन में, प्रशांत यादव के गर्दन के पास कंधा में चोट लगी है घटना को राहगीर लोग भी देखे सुने है | मामले की शिकायत पर पुलिस ने सियाराम डडसेना और  पियुष डडसेना पर अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया |


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html