google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भाजपा प्रदेश कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित.....

Jul 7
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से -

​रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय 'कुशाभाऊ ठाकरे परिसर' में सोमवार को महान शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी नेता व भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

​कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा के प्रदेश महामंत्री द्वय अखिलेश सोनी व डॉ. नवीन मार्कण्डेय और प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस दौरान भाजपा नेताओं ने डॉ. मुखर्जी के बलिदान और देश की अखंडता के लिए किए गए उनके संघर्षों को याद किया। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता के लिए जो मार्ग दिखाया था, उसी पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर सशक्त हो रहा है। उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा कार्यालय (एकात्म परिसर) में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, विधायक मोतीलाल साहू, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, प्रदेश मंत्री जयंती पटेल, अमित साहू, रायपुर ग्रामीण जिला प्रभारी सुरेन्द्र पाटनी, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, नंदे साहू, अमरजीत छाबड़ा, वर्णिका शर्मा, मोना सेन, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर पुष्पांजली अर्पित की।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html