google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम में मातृप्रेम और पर्यावरण संरक्षण का समर्पित संगम....

Jul 20, 2025
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-


  • विधायक पुरंदर मिश्रा ने दिया प्रेरणादायक संदेश – “हर पेड़ माँ के आशीर्वाद जैसा है”


  • “विधायक पुरंदर मिश्रा की पहल – माँ को समर्पित हरियाली का संकल्प”


रायपुर:- लाभुबा शारदा शिशु मंदिर हाई स्कूल परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम का सार्थक और प्रेरणादायक आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर मातृप्रेम को प्रकृति से जोड़ते हुए वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक चेतना का संदेश दिया गया।

मुख्य अतिथि रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा –

“माँ और पेड़ दोनों जीवनदायिनी हैं। एक पेड़ माँ के नाम लगाकर हम न केवल पर्यावरण की सेवा करते हैं, बल्कि माँ के प्रति अपने सम्मान को भी जीवंत करते हैं। आज का पौधारोपण भावनात्मक नहीं, जिम्मेदारी का प्रतीक है।”

विधायक मिश्रा ने यह भी कहा कि स्वच्छता और हरियाली किसी योजना तक सीमित नहीं, बल्कि यह नागरिक कर्तव्य और संस्कृति का हिस्सा होना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान “स्वच्छ शहर, स्वच्छ नगर” और “सफाई अपनाओ - बीमारी भगाओ” जैसे संदेशों के माध्यम से आमजन को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और वृक्षारोपण के साथ उसे बचाने और स्वच्छता की शपथ ली।

कार्यक्रम में - सूर्यकांत राठौर (सभापति, नगर निगम रायपुर), तुषार चौपड़ा (भाजपा जिला मंत्री), जितेन्द्र गंडेचा (मंडल अध्यक्ष), कृतिका जैन (पार्षद), खगपति (पार्षद), भाजपा पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण आदि सैकड़ो के संख्या में उपस्थित रहे ।


यह आयोजन मातृभक्ति, पर्यावरणीय जिम्मेदारी और स्वच्छता के प्रति सामाजिक सहभागिता का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html