google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कर्ज के दलदल में फंसे कारोबारी ने रची थी ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी की साजिश, मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार...

2 hours ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर: राजधानी के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर इलाके में हुई बड़ी चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। श्री लक्ष्मी विनायक ज्वेलर्स को निशाना बनाने वाले शातिर बदमाशों को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने धर दबोचा है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड एक बर्फ फैक्ट्री संचालक है, जो भारी कर्ज के बोझ तले दबा हुआ था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 14 लाख 51 हजार रुपए से अधिक का माल बरामद किया है।


कर्ज चुकाने के लिए चुनी अपराध की राह -

पुलिस जांच के मुताबिक, मुख्य आरोपी विशाल सचदेव ने महासमुंद में बर्फ की फैक्ट्री शुरू की थी, जिसमें उसे भारी नुकसान उठाना पड़ा था। कारोबार में घाटा होने और सिर पर लगातार बढ़ रहे कर्ज के दबाव के चलते उसने शॉर्टकट अपनाते हुए चोरी की योजना बनाई। आरोपी ने अपनी फैक्ट्री में काम करने वाले सूरज ढीमर और एक अन्य साथी के साथ मिलकर शहर की कई ज्वेलरी दुकानों की रेकी की थी। इसके बाद उन्होंने रामनगर स्थित श्री लक्ष्मी विनायक ज्वेलर्स को अपना निशाना बनाया।


दीवार में छेद कर दिया था वारदात को अंजाम -

बीती 29 और 30 सितंबर की दरमियानी रात बदमाशों ने शातिर तरीके से दुकान के अंदर प्रवेश किया। आरोपियों ने पहले से ही दीवार में आंशिक सेंध लगा रखी थी, जिसे बाद में बड़ा कर वे दुकान के भीतर घुसे और डिस्प्ले में रखे सोने-चांदी के आभूषण समेट कर फरार हो गए। सुबह दुकान खुलने पर चोरी का पता चलते ही सनसनी फैल गई थी।


लाखों का माल और गाड़ियां जब्त -

साइबर और स्थानीय पुलिस ने आसपास के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर जाल बिछाया। पुलिस ने मुख्य आरोपी विशाल सचदेव और उसके साथी सूरज ढीमर को गिरफ्तार कर लिया है।


कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सोने के आभूषण, करीब 3.5 किलोग्राम चांदी के जेवर और आर्टिफिशियल ज्वेलरी सहित कुल 14,51,700 रुपये का सामान जब्त किया है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्विफ्ट कार और एक एक्टिवा भी बरामद की गई है। पुलिस मामले में शामिल फरार तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html