google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

शिक्षक के खाली घर से अलमारी फोड़ी; ग्राम बोजिया में 1.17 लाख के आभूषण चोरी, पुलिस जांच में जुटी.....

Jul 22
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायगढ़ छाल थाना क्षेत्र के ग्राम बोजिया में सूने मकान को निशाना बनाकर चोरों ने शिक्षक के घर से सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। प्राथमिक शाला पुसल्दा में पदस्थ प्रधान पाठक बाबूलाल धिरहे परिवार के साथ रिश्तेदार के घर गए थे। इसी दौरान बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे आभूषण चोरी कर लिए। ग्राम बोजिया निवासी बाबूलाल धिरहे (41) 18 जुलाई को दोपहर करीब 2 बजे परिवार के साथ साढ़ू के घर टेमर (सक्ती) गए थे। घर में कोई नहीं था।


20 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे जब वे वापस लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला, अंदर कमरे का सामान बिखरा हुआ था और अलमारी खुली मिली, जांच करने पर पता चला कि चोर अलमारी में रखे सोने का हार, कान की बाली, लॉकेट, नथली, फुली, खिनवा और चांदी की तीन जोड़ी पायल लेकर फरार हो गए हैं। शिक्षक ने चोरी गए गहनों की कीमत करीब 1 लाख 17 हजार रुपए बताई है। घटना की सूचना पर बाबूलाल धिरहे ने छाल थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मौके की जांच कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर संदिग्धों की तलाश कर रही है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html