google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बिलासपुर में करैत सांप के डसने से 9 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत...

Jul 28
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिलासपुर :- जिले के ग्राम पंचायत पचरा के खसरिया पारा में जहरीले करैत सांप के डसने से 9 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है, वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। रात को हंसते-खेलते रसोई बच्ची की सुबह मौत की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।


मिली जानकारी के अनुसार, 9 वर्षीय शालनी अघरिया, जो गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में तीसरी कक्षा की छात्रा थी, सोमवार की रात अपने परिवार के साथ घर में चौन की नींद सो रही थी। इसी दौरान रात करीब 2.30 बजे एक जहरीला करैत सांप घर के अंदर घुस आया। सोते वक्त सांप ने बच्ची के हाथ की उंगली पर डस लिया। कुछ देर बाद जब परिजनों की नजर अचानक सांप पर पड़ी, तो घर में अफरा-तफरी मच गई और मातम पसर गया।


बच्ची के हाथ में सांप के काटने का निशान देखकर परिजन उसे तत्काल रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया। सिम्स में डॉक्टरों ने बच्ची को बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन मंगलवार सुबह करीब 6.30 बजे उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html