google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मौके पर हुई दर्दनाक मौत, मोबाइल में गेम खेलते हुए गिरा 14 साल का बच्चा....

Jul 8, 2025
1 min read

ब्रैकिंग ADN न्यूज़ :-

बिलासपुर:-छत्तीसगढ़ के चकरभाठा थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। मोबाइल गेम की लत एक 14 वर्षीय बच्चे की जान ले गई। गेम खेलते हुए चलते समय उसका पैर फिसल गया और जमीन पर गिर गया, उसके सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई .जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम आदित्य लखवानी (14 वर्ष) है। वह मोबाइल पर गेम खेलते हुए पैदल चल रहा था। इसी दौरान उसका पैर अचानक फिसल गया और वह जोर से जमीन पर गिर पड़ा।

गिरने से उसके सिर में गहरी चोट आई। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना एक बार फिर बच्चों में बढ़ती मोबाइल और गेमिंग की लत को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। लगातार स्क्रीन पर ध्यान केंद्रित करने के कारण बच्चे अपने आसपास के माहौल से बेखबर हो जाते हैं, जिससे इस तरह की दुर्घटनाएं हो रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html