google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बसंत नगर में 12वीं की छात्रा ने बाथरूम में फांसी लगाई....

Jul 30
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर से एक दुखद खबर सामने आई है। बसंत नगर में रहने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान निहारिका महिलांगे के रूप में हुई है। वह पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल भानुप्रतापपुर में पढ़ाई करती थी। बताया जा रहा है कि बीती रात करीब 2 बजे निहारिका ने अपने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना की जानकारी मिलते ही भानुप्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पंचनामा और अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस के अनुसार घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html