सीएम भूपेश बघेल गरियाबंद हेलीकॉप्टर से सराईपाली के लिए रवाना |

मुख्यमंत्री बघेल सरायपाली के ग्राम बलौदा एवं बसना के ग्राम भंवरपुर में आम जनता से भेंट मुलाकात करेंगे और राज्य शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की भी जानकारी लेंगे। मुख्यमंत्री सरायपली रेस्ट हाऊस में विश्राम करेंगे। दूसरे दिन 8 दिसम्बर को जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में 28 करोड़ 65 लाख 05 हजार रुपए के विकास कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। जिसमें 23 करोड़ 62 लाख 94 हजार रुपए के 29 कार्याें का भूमिपूजन और 5 करोड़ दो लाख 11 हजार रुपए के 15 कार्याें का लोकार्पण करेंगे। भूमिपूजन में नवीन सड़क निर्माण, पुल-पुलिया, नया विश्राम गृह निर्माण और महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण आदि कार्य शामिल है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments