7 हज़ार रुपये में भी कम कीमत पर मिल रहा है ये दमदार 4G स्मार्टफोन! मिलेगा HD+ डिस्प्ले, 5000mAh बैटर

MarQ M3 स्मार्ट स्मार्टफोन को बड़े डिस्काउंट पर घर लाया जा सकता है. फ्लिपकार्ट से मिली जानकारी के मुताबिक फोन को 7,999 रुपये के बजाए 6,499 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है. इस फोन की सबसे खास बात इसकी 5000mAh बैटरी और 6.1 इंच का HD+ डिस्प्ले है. कंपनी ने इस फोन के साथ #MegaSapnokeLiye इस्तेमाल किया है.इसमें 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज है, जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा.अगर आप कोई नया फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, और आपका बजट भी कम है तो आपके लिए अच्छी खबर है. ऐसा इसलिए क्योंकि फ्लिपकार्ट पर बजट फोन से लेकर प्रीमियम फोन तक कई फोन पर भारी छूट दी जा रही है. दरअसल MarQ M3 स्मार्ट स्मार्टफोन को बड़े डिस्काउंट पर घर लाया जा सकता है. फ्लिपकार्ट से मिली जानकारी के मुताबिक फोन को 7,999 रुपये के बजाए 6,499 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है. फोन में 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलती है.
MarQ M3 Smart में 6.088 इंच का HD प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोलूशन 720×1560 पिक्सल है. डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड ग्लास का प्रोटेक्शन है. फोन में 1.6GHz का ऑक्टाकोर प्रोसेसर है, जिसके नाम और मॉडल के बारे में जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है.इसमें 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज है, जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा. इस बजट MarQ M3 Smart में एंड्रॉयड 10 दिया गया है.
कैमरे की बात करें तो फ्लिपकार्ट की इस पहले फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है. दूसरा लेंस डिजिटल है जिसके मेगापिक्सल के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है. फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. कैमरे के साथ नाइट मोड, ब्यूटी मोड, स्लो मोशन, टाइमलैप्स आदि जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
MarQ M3 Smart में मिलेगी 5000mAh बैटरी पावर के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जिसे लेकर 24 घंटे के म्यूजिक प्लैबक का दावा किया गया है. फोन में फेस अनलॉक दिया गया है, जबकि फिंगरप्रिंट सेंसर इसमें नहीं है.






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments