google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

धान के बीड़ा को ढोती यह महिला कोई मामूली महिला नही है बल्कि छत्तीसगढ़ की विधायक हैं,,,

Nov 16, 2021
1 min read

धान के बीड़ा को ढोती यह महिला कोई मामूली महिला नही है बल्कि छत्तीसगढ़ के राजनादगांव जिले की छुज्जी विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस पार्टी की विधायक छन्नी साहू है.

छत्तीसगढ़ के राजनादगांव जिले की छुज्जी विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस पार्टी की विधायक छन्नी साहू को व्यस्त समय से जब भी मौका मिलता है वो अपने घरेलू कामों में पूरा हाथ बंटाती है, इनकी यही सादगी उन्हें बाकियों से खास बनाती है. घर की गृहणी से निकल कर विधानसभा की दहलीज में पहुँचने तक का उनका सफर हर महिला के लिए प्रेरणादायी है. छन्नी साहू एक शिक्षित और किसान परिवार में पली-बढ़ी महिला है जिसे खेती-किसानी का सम्पूर्ण ज्ञान है, जिसका फायदा छुज्जी विधानसभा क्षेत्र की जनता को मिलता है. छन्नी साहू ना केवल घर-गृहस्थी के कामों को बखूबी करती है बल्कि विधानसभा में बाकी विधायकों को अपने परफोर्मेंस की बदौलत कड़ी टक्कर देती है. विधानसभा में जनहित से जुड़ें मुद्दों के संबंध में सवाल पूछने पर अपने सरकार के मंत्रियों से भी लड़-भीड़ जाती है.ऐसे जमीन से जुड़ें नेताओं को कांग्रेस पार्टी में टिकट दिलवा कर विधायक बनाने का काम माटी पुत्र

भूपेश बघेल जी ने किया है, आखिर जमीन से जुड़ा व्यक्ति ही ऐसे जमीनी नेता की पहचान रखता है.

जब छत्तीसगढ़ में माटी पुत्र भूपेश बघेल जैसे मुखिया हो और छन्नी साहू जी जैसी जमीन से जुड़ी जनसेवक हो तो छत्तीसगढ़ को विकास पथ पर अग्रसर होने से अब कोई नही रोक सकता है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html