सरसीवां हॉटस्पॉट घोषित

इस्माईल खान के कलम से......
सरसीवा --छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार कोरोना संक्रमण की स्थिति पर स्थानीय प्रशासन अपनी नजर बनाए हुए है । इसी परिपेक्ष्य में बलौदाबाजार जिला के अंतिम ग्राम पंचायत सरसीवा में भी संक्रमण का खतरा बढ़ता नजर आ रहा है। 22अप्रेल तक 104 लोगो को कोरोना पाजेटयु पाया गया हैं।
बलौदाबाजार कलेक्टर ने इसे गम्भीरता से लेते हुए आज शुक्रवार को आदेश जारी कर ग्राम पंचायत सरसीवां को हॉटस्पॉट घोषित किया है।
ग्राम सरसीवां के तहसील बिलाईगढ़ हेतु निम्नानुसार कन्टेन्टमेंट जोन सीमा निर्धारित की गई है –
1 उत्तर -मुख्य सड़क
2 दक्षिण- बांधा चोरहा
3पूर्व- अशोक का मकान
4पश्चिम -बाबूलाल का मकान
उपरोक्त क्षेत्रो में कड़ी सुरक्षा के साथ बेरिकेडिंग के आदेश भी जारी किए गए हैं, और विभिन्न प्रकार के प्रसासनिक और चिकित्सकीय सहायता और कार्यवाहियों के अधिकारियो को अग्रेषित और आदेशित किया गया है । विदित हो कि यह गांव व्यापारिक प्रतिष्ठान का
महत्वपूर्ण केंद्र है और बिलाईगढ़ ब्लाक का सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र है। सरसीवां में पिछले एक हफ्ते से लगातार मिलने वाले संक्रमितो की संख्या को मद्देनजर रखते हुए और क्षेत्रिय चिकित्सा और सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया गया है ताकि संक्रमण को रोका जा सके ।
गौरतलब हो इस क्षेत्र में लगातार संकमित मिल रहे , अलग अलग गांव और सरसीवां नगर क्षेत्र से भी है तथा सरसीवां अपने आस पास के व्यापारिक केंद्र होने के कारण यहाँ से अन्य स्थानों पर संक्रमण फैलने का खतरा लगातार बना हुआ था।
कन्टेन्टमेट जोन घोषित होने के साथ अब यहा अति आवश्यक सेवाए, चिकित्सा सेवाएं, और अतिआवश्यक क्षेत्रो को ही केवल सेवा की अनुमति होगी, बाकि सारे कार्य इस अवधि में अगले आदेश जारी किए जाने तक स्थगित रहेंगे।
सामान्यजन को इस परिस्थिति में बाहर निकलने की कोई अनुमति नही होगी। सभी दुकानें ,वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अगले आदेश तक पूर्णतः बन्द रहेंगे, आवागमन की अनुमति नही होगी। अति आवश्यक आवश्यकताओ की स्थिति में प्राधिकृत अधिकारी के अनुमति से ही सेवा सम्भव हो पाएगी। साथ ही इस स्थिति में क्षेत्रीय पुलिस अधिकारियों के द्वारा नियन्त्रण का पूर्ण अधिकार उन्हें प्राप्त होगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments