नृसिंहनाथ का मंदिर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ कड़े नियमों के साथ खुला।

नृसिंहनाथ का मंदिर जो उड़ीसा के बरगढ़ जिले में पाईकमाल के पास स्थित है। जिसे कोविड 19 (कोरोना संक्रमण)के चलते प्रबंधन समिति ने 17 मार्च 2020 को ही बंद कर दिया था,जिसे पुनः श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ कड़े नियमों के साथ खोल दिया गया है। जिसमें मास्क पहनना अनिवार्य है। साथ में 2 गज की दूरी मेंटेन भी करनी है ।तथा 60 साल से अधिक एवं 8 साल से कम उम्र के लोगों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित कर दिया गया है। गर्भवती महिला एवं रोग ग्रस्त लोगों को भी दर्शन नहीं करने दिया जाएगा l

साथ ही वर्तमान प्रबंधन समिति ने यह भी आव्वाहन किया है कि संदेहास्पद वस्तु या रोग ग्रस्त व्यक्ति के पता चलने या लक्षण प्रतीत होने पर मंदिर कार्यालय में सूचित करने की अपील की गई है

जो वर्तमान स्थिति परिस्थिति पर आवश्यक है। जिन श्रद्धालुओं को नरसिंह भगवान के दर्शन करने हैं उन्हें यह नियम पूर्णता मानने होंगे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments