google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

श्री श्री नृसिंघनाथ आयुर्वेद महाविद्दालय के द्रव्यगुण विभाग के अंतर्गत 6 दिवसीय राष्ट्रीय सी.एम.ई. क

Feb 18, 2023
2 min read

श्री श्री नृसिंघनाथ आयुर्वेद महाविद्दालय के द्रव्यगुण विभाग के अंतर्गत 6 दिवसीय राष्ट्रीय सी.एम.ई. का सफल संपादन संपन्न

बरगढ़ (ओडिशा) :- ​श्री श्री नृसिंघनाथ आयुर्वेद महाविद्दालय, पाईकमाल, ओडिशा में आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित तथा राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ के सहयोग से 13 से 18 फरवरी 2023 तक आयोजित किया गया जिसका सफल संपादन आज संपन्न हुआ । कार्यक्रम के उद्घाटन दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रघुराम भट्ट, प्रेसीडेंट एनसीआईएसएम (मारबिसम), नयी दिल्ली उपस्थित रहे तथा द्वितीय सभा में डॉ. भाबग्राही रथ, विभाग प्रमुख फार्मेकोलोजी, बुर्ला के द्वारा प्रतिभागी शिक्षकों को ज्ञान वक्तव्य से सम्बोधित किया गया । इस ६ दिवसीय सी.एम.ई. कार्यक्रम के द्वितीय दिन डॉ. सुबास साहू, रीडर, द्रव्यगुण विभाग, चरक ब्रह्मप्रकाश आयुर्वेद कॉलेज, दिल्ली तथा डॉ. गिरधर वेदांतम, रीडर, द्रव्यगुण विभाग, केे. एल. ई. कर्नाटक द्वारा अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला गया ।

तृतीय दिवस के अवसर पर डॉ. मानसी देशपांडे, विभाग प्रमुख, द्रव्यगुण विभाग, भारती विद्यापीठ, पुणे तथा डॉ. संग्राम केशरी दास, विभाग प्रमुख, द्रव्यगुण विभाग, गोमंतक आयुर्वेद महाविद्दालय एवं रिसर्च संस्थान, गोवा उपस्थित रहे तथा अपने अनुभवों को प्रतिभागी शिक्षकों के साथ साझा किया । कार्यक्रम के चौथे दिन सभी प्रतिभागी शिक्षकों को नृसिंघनाथ महाविद्दालय के हर्बल गार्डन तथा गंधमार्द्दन पर्वत के कुछ स्थलों पर फील्ड विजिट कराया गया जिसकी अध्यक्षता डॉ. एस. पी. मोहंती, विभाग प्रमुख, द्रव्यगुण विभाग, नृसिंघनाथ महाविद्यालय तथा प्रोफ़े. (डॉ.) प्रताप चंद्र पंडा, सेंटर ऑफ़ बायोटेक्नोलॉजी, भुबनेश्वर द्वारा की गयी जिसमे अनेक महत्वपूर्ण हर्बल प्लांट्स के पहचान एवं उपयोगो के बारे में परिचय कराया गया कार्यक्रम के पांचवे दिन डॉ. ओमप्रकाश राउत, रीडर, द्रव्यगुण विभाग, शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, रायपुर तथा डॉ. शरद श्रीवास्तव, सीनियर प्रिंसिपल साइंटिस्ट एवं विभाग प्रमुख, फार्माकोग्नॉसी, सीएसआरआई, राष्ट्रीय बोटैनिकल रिसर्च संस्थान लखनऊ के द्वारा रिसर्च सम्बंधित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला गया तथा रिसर्च के क्षेत्र में अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया गया ।

कार्यक्रम के समापन दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफ़े. (डॉ.) रवि नारायण आचार्य , डी.जी सीसीआरएएस, भारत सरकार, नयी दिल्ली का आगमन हुआ तथा उनके द्वारा अत्यंत ही ज्ञान वर्धक विषयों पर प्रतिभागी शिक्षकों से चर्चा की गयी तथा शिक्षकों द्वारा द्रव्यगुण विषय हेतु दिए गए परामर्श पर भी गौर किया गया तथा कार्यक्रम के अंतिम वक्ता के रूप में प्रोफ़े. (डॉ.) प्रदीप कुमार नायक, विभाग प्रमुख, बायोटेक्नोलॉजी, सम्बलपुर विश्वविद्यालय उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम के सफल संपादन दिवस के अवसर पर महाविद्दालय के प्रेसीडेंट श्री सत्यभूषण साहू तथा आदरणीय सेक्रेटरी श्री मनोज त्रिवेदी भी उपस्थित रहे । सभी प्रतिभागिओं को मोमेंटो एवं प्रसस्ति पत्र के द्वारा सम्मानित किया गया तथा उनके सफल भविष्य की कामना की गयी । इस संपूर्ण कार्यक्रम के सुचारु संचालन एवं मेहमाननवाजी हेतु सभी प्रतिभागियों ने महाविद्दालय प्रमुख श्रीमती के.टी. राउतराय का आभार व्यक्त किया । ऑर्गनाइजिंग कमेटी के सहायक कर्ता के रूप में डॉ. योगांशु वर्मा, डॉ. मैत्री पुरोहित, डॉ. मंजरी चंद्रवंशी, डॉ. प्रीतम साहू, डॉ. वीरेंद्र लहरी, डॉ. मोहन केवट एवं इंटरनी छात्राएं तथा अन्य सहायक कर्मचारियों के विशेष सहयोग हेतु मोमेंटो एवं प्रसस्ति पत्र दे कर उनकी सराहना की गयी । इस प्रकार इस कार्यक्रम के सफल संपादन होने पर महाविद्दालय प्रमुख श्रीमती के.टी. राउतराय द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में होने वाले कार्यक्रम हेतु तत्पर रहने हेतु आग्रह किया गया । इस सम्पूर्ण कार्यक्रम का सफल संपादन महाविद्दालय के लिए हर्ष एवं गौरव का विषय रहा ।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html