द्रव्यगुण विभाग के अंतर्गत 6 दिवसीय सी.एम. ई. का उद्घाटन

बरगढ़ ( ओडिशा ) :- श्री श्री नृसिंघनाथ महाविद्यालय में 13 फरवरी से होगा आगाज़
आयुष मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित तथा राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ, नई दिल्ली के सहयोग से श्री श्री नृसिंघनाथ महाविद्यालय एवं रिसर्च इंस्टिट्यूट, पाइकमाल, ओडिशा में 13 से 18 फरवरी 2023 को आयुर-ज्ञान स्किम के अंतर्गत द्रव्यगुण विभाग के शिक्षकों हेतु ६ दिवसीय सी.एम. ई. का आयोजन किया जा रहा है जिसमे देश के 30 प्रतिभागी शिक्षक सम्मिलित होंगे ।

कार्यक्रम के उद्घाटन दिवस के अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में एन.सी.आई.एस.एम.
( मारबिसम ) आदरणीय डॉ. रघुराम भट्ट जी तथा प्रमुख विशेषज्ञ वक्ता के रूप में प्रोफ़े. (डॉ.) भाबग्राही रथ, बुर्ला तथा डॉ. गिरधर, बेलगम भी उपस्थित रहेंगे ।

आगामी ६ दिवस में इसी प्रकार सी.एम. ई. मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. सुभाष साहू, डॉ. मानसी देशपांडे, डॉ एस.के. दास, डॉ. ओमप्रकाश राउत, डॉ. शरद श्रीवास्तव, प्रोफ़े (डॉ.) तनूजा नेसारी आदि उपस्थित रहेंगे । कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. एस. पी. मोहंती एवं डॉ. पी.सी. पंडा के द्वारा प्रतिभागियों को गंधमार्दन पर्वत पर स्थित आयुर्वेदिक औषधियों का निरिक्षण कराया जाएगा । समापन दिवस के अवसर पर डायरेक्टर जनरल, सी.सी.आर.ए.एस., नई दिल्ली डॉ. आर.एन. आचार्य उपस्थित रहेंगे । यह कार्यक्रम महाविद्यालय हेतु अत्यंत गौरव का विषय है ।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments