google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

7 ड्रमों में भरा अवैध डीजल और टाटा इंट्रा वाहन जब्त, आरोपी चढ़ा हत्थे...

5 days ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर :- राजधानी रायपुर में चल रहे अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नॉर्थ जोन पुलिस ने डीजल के अवैध परिवहन का मामला पकड़ा है। खमतराई थाना पुलिस ने 7 ड्रमों में भरा करीब 1,400 लीटर डीजल जब्त किया है। इस मामले में परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे टाटा इंट्रा वाहन समेत करीब 6.40 लाख रुपये का मशरूका जब्त कर एक आरोपी

को गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन दीपमाला कश्यप के निर्देशन और एसीपी उरला पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन में थाना खमतराई पुलिस क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी और कार्रवाई कर रही है। 1 अक्टूबर 2026 को टाउन भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि भनपुरी की ओर से खमतराई की तरफ आने वाले एक मेटाडोर वाहन में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ डीजल लाया जा रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद थाना खमतराई पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गए वाहन की घेराबंदी कर चेकिंग की।


चेकिंग के दौरान टाटा इंट्रा वाहन क्रमांक CG04UN/7617 के पीछे 7 बड़े लोहे के ड्रम रखे मिले। पुलिस के मुताबिक, जांच करने पर प्रत्येक ड्रम में करीब 200-200 लीटर डीजल भरा पाया गया। इस तरह कुल करीब 1,400 लीटर डीजल बरामद हुआ। पूछताछ में वाहन चालक ने अपना नाम विजेन्द्र सिंह यादव (50), पिता शिव लगन सिंह यादव, निवासी नोनीयारीचक, पोस्ट दौलतपुर, थाना भगवानगंज, जिला पटना, बिहार, हाल निवासी उमेश साव का ढाबा, ग्राम भेमता, थाना तिल्दा, जिला रायपुर बताया।


पुलिस के अनुसार, डीजल के परिवहन और कब्जे के संबंध में आरोपी द्वारा वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। इसके बाद मौके पर कार्रवाई करते हुए 7 ड्रमों में भरा करीब 1,400 लीटर डीजल और टाटा इंट्रा वाहन जब्त किया गया।


जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 6 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ खमतराई थाना में धारा 287 बीएनएस एवं धारा 3, 7 ईसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है। नॉर्थ जोन पुलिस ने कहा है कि अवैध गतिविधियों और ज्वलनशील पदार्थों के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html