google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

66.74 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे ₹626.25 करोड़ महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी....

Jul 12
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ -

छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त के तहत प्रदेश की 66.74 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में ₹626.25 करोड़ की राशि सीधे अंतरित की है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके आत्मसम्मान को बढ़ावा

देना है।

राज्य सरकार के अनुसार, महतारी वंदन योजना के शुरू होने के बाद से अब तक महिलाओं के खातों में कुल ₹18,805.53 करोड़ से अधिक की राशि सीधे डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जा चुकी है। इससे प्रदेश की लाखों माताओं और बहनों को नियमित आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे उनके दैनिक जीवन और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिल रही है।


सरकार का कहना है कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तीकरण उसकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। योजना के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ परिवार और समाज में उनकी भागीदारी को भी मजबूत किया जा रहा है। सरकार का मानना है कि महिलाओं का सशक्त होना समृद्ध परिवार, सशक्त समाज और विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव है।

महतारी वंदन योजना के तहत हर माह पात्र महिलाओं के खातों में सहायता राशि सीधे जमा की जाती है, जिससे उन्हें बिना किसी बिचौलिए के सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। राज्य सरकार ने योजना को महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html