रायपुर में साय कैबिनेट की 53वीं बैठक, विकास कार्यों और योजनाओं पर होगा मंथन.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की 53वीं कैबिनेट बैठक महानदी भवन मंत्रालय में सुबह 11:30 बजे से आयोजित होगी, बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लगने की संभावना है, सरकार की विभिन्न योजनाओं, प्रशासनिक फैसलों और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दे एजेंडे में शामिल हो सकते हैं, छत्तीसगढ़ भाजपा में संगठनात्मक बैठकों का सिलसिला लगातार जारी है |
राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश आज प्रदेश महामंत्रियों और विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजकों के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे. सुबह प्रदेश महामंत्रियों की बैठक होगी, जबकि दोपहर में प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजकों की बैठक आयोजित की जाएगी | इन बैठकों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित संगठन के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे | बताया जा रहा है कि 2028 विधानसभा चुनाव की रणनीति और संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments