दुर्ग निवासी 53 वर्षीय ताराचंद की सड़क हादसे में मौत....
- ANIS LALA DANI

- 18 hours ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
दुर्ग से सरायपाली अपने मितान से मोटरसायकल में मिलने जा रहे एक व्यक्ति की तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कांपा नाला के पास डिवायडर से टकराकर एक्सीडेंट होने से मौत हो गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है | मिली जानकारी के अनुसार ताराचंद पिता सोनवा राम उम्र 53, गांधी चौक वार्ड नं0 10 पाटन थाना पाटन जिला दुर्ग निवासी 23 अगस्त 2026 को अपने मितान से मिलने अपने मोटर सायकल क्रमांक CG04CM3268 से घर गांधी चौक वार्ड नं0 10 पाटन थाना पाटन जिला दुर्ग से सरायपाली के लिए निकला था | इसी दौरान शाम करीबन 04:00 बजे NH 53 रोड ग्राम कांपा नाला के पास मोटर सायकल क्रमांक CG04CM3268 के चालक ताराचंद द्वारा अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए अनियंत्रित होकर डिवायडर से टकराकर एक्सीडेंट हो गया | एक्सीडेंट से ताराचंद के सिर में गंभीर चोंट लगा जिसे डायल 112 वाहन द्वारा सीएचसी अस्पताल तुमगांव ले जाने पर डाक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया | मामले में आरोपी स्वयं मोटर सायकल क्र0 CG04CM3268 के चालक मृतक ताराचंद पिता सोनवा राम उम्र 53 साकिन गांधी चौक वार्ड नं0 10 पाटन थाना पाटन जिला दुर्ग छ0ग0 का कृत्य अपराध धारा 106 (1) BNS का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया |




.jpg)











Comments