google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जंगल में चल रहा था 52 पत्ती ताश का खेल: रायगढ़ पुलिस ने 8 जुआरियों को दबोचा....

Aug 24
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायगढ़ जिले में जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन अंकुश के तहत रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लैलूंगा थाना और रैरुमाखुर्द चौकी की संयुक्त पुलिस टीम ने ग्राम भालूपखना के जंगल में दबिश देकर 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों और फड़ से 11 हजार 400 रुपये नकद, तीन मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन, ताश की पत्तियां और एक दरी जब्त की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में की गई। जिले में जुआ और सट्टा के खिलाफ लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। एडिशनल एसपी अनिल सोनी और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में लैलूंगा और रैरुमाखुर्द पुलिस की टीम क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम भालूपखना के जंगल में नहर के किनारे कुछ लोग एकत्र होकर 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।


सूचना को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी रैरुमाखुर्द उप निरीक्षक इगेश्वर यादव के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम गठित की गई। टीम में लैलूंगा थाना और रैरुमाखुर्द चौकी के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल थे। पुलिस टीम ने जंगल में पहुंचकर योजनाबद्ध तरीके से जुआ फड़ की घेराबंदी की। पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद जुआरियों में हड़कंप मच गया। इससे पहले कि आरोपी भाग पाते, पुलिस ने सभी आठ लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके पर मौजूद गवाहों के सामने जुआ फड़ और आरोपियों की तलाशी ली। इस दौरान कुल 11 हजार 400 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश, तीन मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन और लाल रंग की छींटदार दरी बरामद की गई। पकड़े गए आरोपियों में देवराज अग्रवाल उम्र 50 वर्ष निवासी पत्थलगांव, नितई राम केंवट उम्र 72 वर्ष निवासी राजपुर, रामजीवन राठिया उम्र 40 वर्ष निवासी रैरुमाखुर्द, कुंवर सिंह अगरिया उम्र 70 वर्ष निवासी सिसरिंगा और सुखीराम चकधारी उम्र 52 वर्ष निवासी रैरुमाखुर्द सुकबासुपारा शामिल हैं। इसके अतिरिक्त भोजकुमार यादव निवासी चरखापारा, झनकराम कंवर उम्र 52 वर्ष निवासी राजपुर वार्ड क्रमांक आठ लैलूंगा और तुलाराम साहू उम्र 51 वर्ष निवासी चरखापारा चौकी रैरुमाखुर्द को भी मौके से पकड़ा गया है।


जब्त सामान की सूची तैयार करने के बाद सभी आरोपियों को रैरुमाखुर्द चौकी लाया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चौकी रैरुमाखुर्द थाना धरमजयगढ़ में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों के साथ जंगल और दूसरे सुनसान इलाकों में जुआ खेलने वालों पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जुआ और सट्टा सामाजिक बुराइयां हैं तथा इनके खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जुआ खेलने वाले लोगों के साथ जुआ खिलाने और अवैध गतिविधियों को संरक्षण देने वालों के विरुद्ध भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव, प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रीतम बघेल, प्रधान आरक्षक सोमेश गोस्वामी, राम रतन भगत, भेनासियुस खेस्स, आरक्षक भेखलाल सिदार, आशीष तिग्गा, प्रमोद भगत, अमल तिग्गा और संत पटेल की अहम भूमिका रही।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html