google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

वन रक्षक भर्ती का झांसा देकर 43 हजार रुपये की ठगी...

Sep 3
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

राजनांदगांव :- राजनांदगांव के छुरिया थाना पुलिस ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवती का लगातार चार वर्षों तक शारीरिक शोषण करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सफदर खान के खिलाफ अपराध क्रमांक 163/2026 दर्ज कर कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता को वन रक्षक भर्ती का फॉर्म भरने की बात कहकर उसका प्रवेश पत्र मांगा था। इसके बाद वन विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर पीड़िता के पिता से 43 हजार रुपये भी ले लिए।


आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता को अपने घर बुलाया और जब वह घर पर अकेला था, तब उसे कमरे के अंदर ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी लगातार धमकी देकर उसका शोषण करता रहा। विरोध करने पर आरोपी अश्लील गाली-गलौज करता था। इसके अलावा आरोपी अपनी कार में बैठाकर डराने-धमकाने और बदनाम करने की धमकी देकर भी जबरदस्ती करता था।


मामले की शिकायत के बाद छुरिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद सफदर खान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।


गिरफ्तार आरोपी- नाम मोहम्मद सफदर खान पिता स्व० इसराइल खान उम्र 48 साल निवासी वार्ड 04 सीताबर्डी पठान पारा थाना छुरिया जिला राजनांदगांव (छ0ग0)

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html