कुलगाम हमले के शहीदों के परिजनों को 40 लाख की सहायता.....
- ANIS LALA DANI

- 11 hours ago
- 2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुलगाम (जम्मू-कश्मीर) आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है, इसके साथ ही उन्होंने घटना की निंदा करते हुए मृतात्माओं की शांति की प्रार्थना की, दिल्ली के दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्रकारों से चर्चा की | उन्होंने बताया कि बस्तर पंडुम के विजेताओं का राष्ट्रपति ने सम्मान किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नक्सल मुक्त बस्तर में जो गतिविधि चल रही है उसकी जानकारी दी, वहां विद्युतीकरण की स्वीकृति के प्रस्ताव को मंजूर करने का आयोजन किया, आयुर्वेद का एम्स खोलने की भी मांग प्रधानमंत्री से की है, उन्होंने आश्वस्त किया है कि विकास के काम तेजी से होंगे | आने वाले वक्त में प्रधानमंत्री की मौजूदगी में लखपति दीदी को लेकर सम्मेलन होगा, वहीं महानदी जल विवाद को लेकर ओडिशा के मुख्यमंत्री के साथ जल शक्ति मंत्री के साथ हुई बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों प्रदेश के हित को देखते हुए निर्णय होगा, आने वाले तीन महीने में जल बंटवारे का निर्णय हो जाने की उम्मीद है | इसके साथ उन्होंने कहा कि कटघोरा से डोंगरगढ़ रेल लाइन मिलने वाला है | रेल मंत्री से मुलाकात में इसके निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है, कुछ और रेल लाइन की स्वीकृति को लेकर भी बातचीत हुई है | बस्तर में भी किरंदुल से बीजापुर जैसी जगहों के लिए रेल लाइन पर चर्चा हुई है, सीएम साय ने बताया कि नये मोबाइल टावर के लिए भी केंद्रीय मंत्री से बात हुई है, नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्रों में पहले जो 500 से ज्यादा मोबाइल टावर मिले उसके लिए धन्यवाद दिया, इसके अलावा बस्तर के 400 से ज्यादा गांवों में बिजली के लिए विभागीय केंद्रीय मंत्री से बात की है, बस्तर में कुछ क्षेत्रों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को लेकर भी चर्चा हुई |




.jpg)









