google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

Agrawal nursing home.webp
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg

1410 टैबलेट के साथ 4 गिरफ्तार, सूखे नशे पर कोरर पुलिस का बड़ा एक्शन...

7 hours ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कांकेर :- जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे 'उजियारा' अभियान के तहत कोरर पुलिस ने कथित रूप से अवैध नशीली टैबलेट की खरीद-बिक्री के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ALPRAZOLAM की ALZOMAC-0.5 की कुल 1410 टैबलेट बरामद करने का दावा किया है। इनका वजन करीब 183 ग्राम और अनुमानित कीमत 25 हजार 500 रुपए बताई गई है। इसके अलावा दो मोबाइल फोन और 6 हजार रुपए नकद भी जब्त किए गए हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


पुलिस के अनुसार, उत्तर बस्तर कांकेर जिले में नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री पर रोक लगाने के लिए उजियारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 13 सितंबर को कोरर पुलिस को किशनपुरी स्कूल के पास नशीली टैबलेट की खरीद-बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी।

















सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी। पुलिस के अनुसार, मौके पर कुछ लोग नशीली टैबलेट की कथित खरीद-बिक्री के लिए एकत्र हुए थे। टीम ने कार्रवाई करते हुए शेख शादाब खान उर्फ सद्दू, हिमांशु साहू, वसीम खान और शेख सादिक अनस को पकड़ा।


पुलिस का दावा है कि आरोपियों के कब्जे से ALPRAZOLAM की ALZOMAC-0.5 की कुल 1410 टैबलेट बरामद हुईं। इनका कुल वजन करीब 183 ग्राम बताया गया है। बरामद टैबलेट की अनुमानित कीमत 25 हजार 500 रुपए आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, शेख सादिक अनस बालोद से टैबलेट बेचने के लिए आया था। उसके कब्जे से बिक्री की कथित रकम के रूप में 6 हजार रुपए नकद और करीब 25 हजार रुपए कीमत का एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। वहीं आरोपी हिमांशु साहू से करीब 20 हजार रुपए कीमत का एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।


इस तरह टैबलेट और मोबाइल की कुल अनुमानित कीमत 70 हजार 500 रुपए बताई गई है। इसके अतिरिक्त 6 हजार रुपए नकद जब्त करने की बात कही गई है। गिरफ्तार आरोपियों में बाजारपारा भानुप्रतापपुर निवासी शेख शादाब खान उर्फ सद्दू (25), बिजलीपारा चारामा निवासी हिमांशु साहू (22), मूल रूप से ढोकला और वर्तमान में महापारा चारामा निवासी वसीम खान (19) तथा वर्तमान में मोहारपारा बालोद में रहने वाला शेख सादिक अनस (25) शामिल हैं। शेख सादिक अनस का मूल निवास अधारी नवागांव धमतरी बताया गया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(ग) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 111 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। गिरफ्तारी के बाद चारों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोरर निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा, साइबर सेल प्रभारी राजेंद्र साहू सहित कोरर थाना और साइबर सेल के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। कांकेर पुलिस ने आम नागरिकों से नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री सहित संदिग्ध या आपराधिक गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html