google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

बिलासपुर में महिला को ब्लैकमेल करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिलासपुर :- बिलासपुर से महिला को ब्लैकमेल और प्रताड़ित करने के मामले में मस्तूरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपियों पर अश्लील वीडियो वायरल करने, धमकी देने और जातिगत अपमान करने सहित कई गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय चौधरी (23 वर्ष), नरेश पटेल (24 वर्ष) और पीताम्बर सिंह (38 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी खपरी लिमतरा थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर के रहने वाले हैं।


वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया प्रताड़ित पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मनोहर कुमार चौहान ने मस्तूरी थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसके भाई कमल चौहान हार्वेस्टर और ट्रैक्टर से कृषि परिवहन का व्यवसाय करते हैं। व्यवसाय की देखरेख के लिए गांव के पीताम्बर सिंह, अजय चौधरी और अन्य लोगों को जिम्मेदारी दी गई थी। बाद में हिसाब-किताब में गड़बड़ी और बेईमानी की शिकायत मिलने पर उन्हें काम से हटा दिया गया था।


इसके बाद आरोपियों ने कथित रूप से रंजिश रखते हुए शराब के नशे में 9 जुलाई 2026 की रात करीब 10 बजे कमल चौहान के पास पहुंचकर विवाद किया। इस दौरान आरोपियों ने जातिगत टिप्पणी करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने योगेश चौहान और उनकी पत्नी राजकुमारी चौहान का अश्लील वीडियो दिखाया और उसे मोबाइल के जरिए सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।


मस्तूरी पुलिस और साइबर सेल ने की संयुक्त कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 542/2026 दर्ज किया। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 77, 79, 296, 351(3), आईटी एक्ट की धारा 66E, 67, 67B और एससी/एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की गई। जांच के दौरान मस्तूरी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने महिला का अश्लील वीडियो वायरल करने की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।


तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए पुलिस ने आरोपियों को 12 अगस्त 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया। इसके बाद 13 अगस्त 2026 को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मस्तूरी पुलिस ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस वीडियो वायरल करने में इस्तेमाल किए गए मोबाइल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच कर रही है। अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की गरिमा से जुड़े मामलों में पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी और दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html