google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

दुर्ग के इंदिरा मार्केट में टाइटन और फास्ट्रैक की 280 नकली घड़ियां जब्त...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

दुर्ग :- शहर के इंदिरा मार्केट में नामी ब्रांड टाइटन और फास्ट्रैक के नाम पर नकली घड़ियां बेचने का मामला सामने आया है। दुर्ग कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए ‘सत कबीर वाच’ के संचालक कमलेश निर्मलकर को गिरफ्तार किया है। दुकान से बड़ी मात्रा में नकली बताई जा रही घड़ियां और फास्ट्रैक के टैग जब्त किए गए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 5 सितंबर 2026 को नई दिल्ली निवासी गौरव तिवारी ने दुर्ग कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। गौरव तिवारी SNG SOLICITORS LLP के पार्टनर हैं और उन्हें टाइटन कंपनी की ओर से ब्रांडेड घड़ियों की असली-नकली जांच तथा संबंधित कार्रवाई के लिए अधिकृत बताया गया है। शिकायतकर्ता को सूचना मिली थी कि इंदिरा मार्केट में होटल मान लाइन, नवाब प्लाजा के सामने स्थित ‘सत कबीर वाच’ दुकान में टाइटन और फास्ट्रैक कंपनी के नाम का दुरुपयोग कर नकली घड़ियां बेची जा रही हैं। शिकायत में कहा गया कि इससे कंपनी और सरकार को आर्थिक नुकसान होने के साथ ग्राहकों के साथ भी धोखाधड़ी हो रही है।

शिकायत मिलने के बाद दुर्ग कोतवाली पुलिस की टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने शाम करीब 6 बजे संबंधित दुकान पर दबिश दी। जांच के दौरान दुकान से टाइटन और फास्ट्रैक कंपनी के नाम वाली कुल 280 नकली घड़ियां मिली। इसके अलावा फास्ट्रैक कंपनी के 275 नकली टैग और आरोपी का एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी कथित तौर पर प्रसिद्ध ब्रांड टाइटन और फास्ट्रैक के ट्रेडमार्क एवं नाम का इस्तेमाल कर नकली घड़ियों को असली बताकर बाजार में बेचता था। आरोप है कि इस तरीके से ग्राहकों को भ्रमित कर अवैध लाभ कमाया जा रहा था।

मामले में पुलिस ने दुकान संचालक कमलेश निर्मलकर (41 वर्ष), निवासी पंचशील नगर, वार्ड नंबर-1, दुर्ग को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम 1957 की धारा 63 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत थाना दुर्ग कोतवाली में अपराध क्रमांक 0483/2026 दर्ज किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Comments

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html