google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़ में 25वीं राज्य शूटिंग चैंपियनशिप: कई निशानेबाजों ने दिखाई दमखम, शिफा ख्वाजा ने जीते पोडियम के तीन पदक.....

Jul 22
2 min read

पत्रकार खालिद खान की क़लम से -

रायपुर - रायपुर के चौथी वाहिनी माना कैंप स्थित शूटिंग रेंज में 11 जुलाई से 21 जुलाई तक आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य शूटिंग चैंपियनशिप सम्पन्न हुई। छत्तीसगढ़ रायफल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य भर के सैकड़ों निशानेबाजों ने हिस्सा लिया और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की।

प्रतियोगिता के मुख्य परिणाम -

शिफा ख्वाजा (रायपुर सड्डू) ने 50 मीटर प्रोन इवेंट में दो गोल्ड और एक सिल्वर पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया। शिफा ने अपनी सफलता का श्रेय प्रशिक्षक शक्ति चन्द्र, सर निशांत झा और अपने माता-पिता को दिया। उनके पिता अफरोज ख्वाजा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में कार्यरत हैं।


अयान ख्वाजा (भाई) ने ऑल इंडिया स्तर पर गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज पदक जीतकर राज्य का नाम रौशन किया।


वैभव मिश्रा (रायपुर ग्रामीण), जो छत्तीसगढ़ पुलिस में रक्षित निरीक्षक हैं, ने इतिहास रचते हुए तीन अलग-अलग स्पर्धाओं - 10 मीटर एयर पिस्टल 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल और 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल - में क्वालिफाई किया। यह छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए एक पहला रिकॉर्ड है।


सौरभ प्रताप सिंह (बिलासपुर) ने 50 मीटर प्रोन (इंडिविजुअल) और 50 मीटर टीम इवेंट में शानदार प्रदर्शन कर दो पदक जीते।


सानवी श्रीवास ने दो स्वर्ण और तीन रजत सहित कुल पांच पदक हासिल किए।


आरूष अखिलेश ने चार स्वर्ण पदक जीतकर बेहतरीन प्रदर्शन किया।


समापन और भविष्य की तैयारी

समापन समारोह में छत्तीसगढ़ पुलिस के महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने विजेताओं को मेडल प्रदान किए और उन्हें आगामी All India G.V. Mavalankar Shooting Championship तथा ईस्ट ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस प्रतियोगिता के चयनित खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html