25 फीट लंबी कांवर और झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
जांजगीर-चांपा : सावन के पावन अवसर पर नगर पंचायत शिवरीनारायण में श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां भव्य कांवर यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शिवरीनारायण के पुल मोड़ रपटा घाट से शुरू हुई इस कांवर यात्रा में 25 फीट लंबी विशाल कांवर आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। भव्य आतिशबाजी के साथ कांवर का नगर भ्रमण कराया गया। यात्रा में विशाल नंदी पर विराजमान भगवान शिव और माता पार्वती के स्वरूप के साथ शिवगणों की मनमोहक झांकी भी शामिल रही। वहीं झांकी में गोरिल्ला डांस बच्चों के लिए खास आकर्षण रहा। कांवर यात्रा का समापन खरौद स्थित प्रसिद्ध लक्ष्मणेश्वर महादेव मंदिर में किया जाएगा। यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह साफ पानी और प्रसाद की व्यवस्था की गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन की टीम पूरी यात्रा के दौरान तैनात रही। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम भी यात्रा के साथ मौजूद रही। भक्ति और आस्था से सराबोर इस भव्य कांवर यात्रा ने पूरे शिवरीनारायण को शिवमय कर दिया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments