IDF के 2 सैनिकों की मौत....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
अकेले गाजा में ही 8,525 लोगों की मौत हुई है जिनमें 3,542 बच्चे हैं. गाजा में मंगलवार को इजरायल के दो सैनिक भी मारे गए हैं, ऐसे में इजरायली सेना ने ‘ऑपरेशन टनल’ को तेज कर दिया है |
इजरायल का टारगेट गाजा के अंदर बनी सुरंगें हैं क्योंकि इन सुरंगों में हमास के आतंकी छिपे हुए हैं.,दावा किया जा रहा है कि गाजा के अल शिफा और अल कुद्स अस्पताल के अंदर से ही हमास की सुरंगों के रास्ते खुले हैं, इन सुरंगों में काफी लोगों ने शरण ली है |
इस वक्त गाजा के हालात ऐसे हैं कि उत्तरी इलाके में इजरायली सेना के जवान और उनके टैंक बड़ी तादाद में नजर आ रहे हैं. इजरायली फोर्स ऑटोमैटिक वेपन के साथ गाजा की उत्तरी सीमा से अंदर घुस रही है | यै सैनिक ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हुए आगे बढ़ रहे हैं. इजरायल के रक्षा मंत्री कह चुके हैं कि हमास के पास अब दो रास्ते बचे हैं. या तो वे मारे जाएं या फिर बिना किसी शर्त के सरेंडर को तैयार हो जाएं |
इजरायली सेना उत्तरी हिस्से से गाजा में घुस रही है, दक्षिणी हिस्से में उसने टैंकों का जमावड़ा लगा रखा है, जबकि गाजा पर पूरब और पश्चिम से भी हमले किए जा रहे हैं | इजरायल के लड़ाकू विमानों ने हमास के 600 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया तो जमीनी हमले कर रही इजरायली फोर्स ने हमास के 300 से अधिक ठिकानों पर हमला किया|






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments