2 श्रद्धालुओं की हुई मौत, राधाष्टमी कार्यक्रम के दौरान भारी भीड़.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
उत्तर प्रदेश के मथुरा में राधाष्टमी समारोह के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, इस समारोह में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी, जिसके कारण मंदिर परिसर में व्यवस्थाएं डगमगा गईं | दो लोगों की मौत की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया, फिलहाल मौतों के मामले की जांच की जा रही है | जानकारी के अनुसार, मथुरा के बरसाना में राधा रानी जन्म उत्सव मनाया जा रहा था, इस उत्सव में शामिल होने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए | इस दौरान भीड़ के कारण दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई. अनुमान लगाया जा रहा है कि जन्म उत्सव के दौरान भीड़ का अधिक दबाव होने से श्रद्धालुओ की मौत हुई है, दोनों की मौत अलग-अलग जगह पर हुई है, शुरुआती तौर पर यह भी बताया जा रहा है कि एक श्रद्धालु का शुगर लेवल कम हो गया था, वहीं दूसरे की मौत को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं हो सकी है |
बता दें कि इससे पहले मथुरा के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर परिसर में बीते साल जन्माष्टमी के मौके पर भारी भीड़ की वजह से घुटन के चलते दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, वहीं 6 लोग घायल हो गए थे, यह हादसा मंगला आरती के दौरान हुआ था | पुुलिस का कहना था कि निकास द्वार पर भारी भीड़ होने से जाम हो गया था, जबकि प्रवेश द्वारों से भी भीड़ लगातार आ रही थी, अचानक भीड़ बढ़ने से घुटन और बेचैनी हुई और लोग बेहोश हो गए |
हालांकि मंदिर प्रशासन से जुडे़ लोगों ने संगीन आरोप लगाया था, उनका कहना था कि कुछ अफसर अपने परिजनों को मंगला आरती में ले आए थे, ये परिजन बालकनी से दर्शन कर रहे थे, अधिकारियों ने अपने परिवार वालों की सुरक्षा के चक्कर में ऊपरी मंजिल के गेट बंद करा दिए थे, इससे लोगों को बचाने में दिक्कत हुई |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments