google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

राज्य के 15 हजार शासकीय राशन दुकानदार 1अक्टूबर से कर रहे हैं हड़ताल !

Sep 23, 2024
3 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

शासकीय राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष देवर्ष भाई सापरिया ने छत्तीसगढ़ राज्य के सभी दुकानदारों को हो रही समस्या से सरकार को अवगत कराया है पर सरकार दुकानदारों की समस्या को लगातार सुन नहीं रही है दुकानदार परेशान होकर हड़ताल पर जाने मजबूर हो गये है और अपने 6 सुत्रीय मांग को लेकर 1अक्टुबर को रायपुर में धरना प्रदर्शन कर 2 अक्टूबर से स्थानीय स्तर पर हड़ताल कर रहे हैं इसलिए राशन दुकान बंद रहेंगी प्रदेश महासचिव विजय धृतलहरे ने इस आंदोलन को सफल बनाने राज्य के सभी जिला ब्लाक में बैठक कर दुकानदारों की एकता पर बल दिया है और राज्य के सभी दुकानदारों को मजबूती के साथ हक अधिकार की लडाई में शामिल होने आहवान किया है

1, छत्तीसगढ़ राज्य के सभी दुकान को इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन ट्रायल में ई पास मशीन से वितरण कार्य के लिए बाध्य किया गया है पर उक्त मशीन की गुणवत्ता बहुत ही खराब है जो बार बार खराब होती है और सुधार करने उचित व्यवस्था संसाधन और स्टूमेंट उपलब्ध नहीं है और आधी अधुरी संसाधन हैं भी वह बहुत महंगी है और सर्वर का भी बड़ी समस्या है इस कारण वितरण प्रणाली प्रभावित है!

2, विगत 5 माह से राशन का आबंटन में अनियमितता बरती जा रही है इसलिए भंडारण वितरण बेवस्था पुरी तरह से प्रभावित है इस कारण दुकानदार एवं उपभोक्ता में वाद विवाद, शिकायत जैसे बेवजह घटना का सामना करना पड़ रहा है !

3, दुकानदार आर्थिक संकट से जुझ रहे हैं समय पर बारदाना की राशि,मार्जिन राशि,ई पास मार्जिन राशि, वित्तीय पोषण राशि समय पर भुगतान नहीं किया जाता है और मार्जिन राशि 20 वर्ष से एक रुपया का वृध्दि नहीं हुई है वर्तमान मार्जिन राशि बहुत कम है जिसे सभी स्कंधों में वृद्धि कर 250 दो सौ पचास रुपया प्रति क्विंटल कर मासिक भुगतान और सहकारिता समुह के विक्रेता को 30 हजार रुपए मासिक मान्यदेय के अलावा राशन दुकान एवं विक्रेता का बीमा सुविधा मुहैया कराई जाये !

4,राशन भंडारण में गड़बड़ी के कारण दुकान में कमी हो रही है इसलिए भंडारण भी ई पास मशीन एवं इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन से कनेक्टिविटी के माध्यम से भंडारण कराई जाये और 2% छतीपुर्ती दी जायें!

5,राशन वितरण के अलावा अन्य कार्य कराने पर पारिश्रमिक अनिवार्य दी जायें!

6,विगत कोरोना काल में दुकानदार से कुछ माह का डी डी राशि पटवा कर फ्री राशन बटवाई गई उस राशि को दुकानदार को विभाग अभी तक लौटाया भी नहीं है ना समायोजन किया है उसे सिघ्र लौटाया जायें!

उपरोक्त 6 बिंदु मांग को पुरा नही किया गया तो छत्तीसगढ़ के 15 हजार शासकीय उचित मुल्य दुकान 1 अक्टूबर से बंद कर देने की घोषणा शासकीय राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ छत्तीसगढ़ ने किया है और अपने मांग को छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री खाद्य मंत्री संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग रायपुर कलेक्टर अनुविभागीय अधिकारी खाद्य अधिकारी खाद्य निरीक्षक सभी को दुकानदार सौप रहे हैं साथ ही सभी जिला ब्लाक के दुकानदारों को हड़ताल में शामिल होने जागरूक किया जा रहा है और दुकानदार बैठक भी कर रहे हैं इसमें सहकारी समिति, ग्राम पंचायत, महिला स्वयं सहायता समूह , उपभोक्ता भंडार, खाद्य सुरक्षा सहकारी समिति,वन समिति लैम्पस व अन्य समिति द्वारा संचालित राशन दुकान को आमंत्रित किया जा रहा है !1 अक्टूबर को रायपुर में धरना प्रदर्शन कर 2 अक्टूबर से स्थानीय स्तर पर हड़ताल जारी रहेगी ! इससे राज्य के 72 लाख परिवार को राशन 1अक्टुबर से नहीं मिलेंगी छत्तीसगढ़ सरकार दुकानदारों की समस्या जल्द से सहानुभूति पुर्वक समाधान करें अन्यथा अनेक परिवारों के लिए खानें को संकट हो जायेगा!इस आंदोलन को सफल बनाने संघ के सभी पदाधिकारी उपाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पटेल कोषाध्यक्ष विजय राठौर प्रदेश संरक्षक नरेश बाफना देवेन्द्र मिश्रा सुब्रमण्यम जी लक्ष्मण भटट विशेष बंजारे शाहिद खान गजाला परवीन अरुण यादय अश्विनी चन्द्राकर महेंद्र पांडेय वास्कल बंजारे कांति साहू देवी साहू सुशिला निषाद नंद कुमारी साहू मनिष टंडन अजय दुबे कुणाल तिवारी इशरत हुसैन राम अकबाल यादल बी डी लाल गुप्ता मोहर जायसवाल अजय सोनी अशोक अग्रवाल अमित पाटले वास्कल बंजारे लखनलाल यादव बिंदू यादव रेखा ठाकुर हैजेमबर सेठिया किसन सोनी रोहित नाग कमलेश जैन श्रवन दिपक जैन अनसुईया पटेल मोहरलाल जायसवाल अबिदा अंसारी असलम मेमन नानक नागदेव लक्ष्मी साहू नर्मदा यादव राजेंद्र साहू भरत मंडेला मनोज चन्द्राकर डोमन चन्द्राकर योगदत साहू फिरोज खान एलवनदास सुनिल चौधरी बदरेआलम रजनीकांत जैन हेमंत यादव सभी इस आंदोलन को सफल बनाने में लगे हैं !

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html