google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

Agrawal nursing home.webp
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg

उड़ीसा से आ रही बस से पकड़ाया 11.33 किग्रा गांजा...

1 hour ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

धमतरी :- धमतरी जिले में मादक पदार्थों के अवैध भंडारण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ धमतरी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ अभियान के तहत एक और बड़ी कार्रवाई की गई है। थाना बोराई पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11.33 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन में की गई।

















जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 15.09.2026 को थाना प्रभारी बोराई और थाना बोराई स्टाफ द्वारा बैरियर नाका बोराई के पास संदिग्ध वाहनों और यात्रियों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान उड़ीसा से धमतरी की ओर आ रही यात्री बस क्रमांक CG 04 EA 2476 को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान बस में सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।



गिरफ्तार आरोपियों का विवरण-

  1. निखिल वर्मा, उम्र 26 वर्ष, पिता राजेश वर्मा, निवासी सतवास, थाना सतवास, जिला देवास (म.प्र.) |

  2. मोहित गोदरा, उम्र 28 वर्ष, पिता प्रेमनारायण, निवासी गोलागुठान, थाना सतवास, जिला देवास (म.प्र.) |


जब्त सामग्री -

11.33 किलोग्राम गांजा — अनुमानित कीमत 2,20,000 रुपये

02 मोबाइल फोन — अनुमानित कीमत 10,000 रुपये नगदी रकम 2,350 रुपये |


कुल जुमला जब्ती — 2,32,350 रुपये -

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध थाना बोराई में अपराध क्रमांक 16/26, धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है। पुलिस गांजा तस्करी से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की भी जांच कर रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा सके। धमतरी पुलिस ने बताया कि ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल व्यक्तियों और अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क के खिलाफ लगातार सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html