google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

IED ब्लास्ट में 1 जवान घायल, पहले चरण की वोटिंग के बीच सुकमा में नक्सलियों का उत्पात....

Nov 7, 2023
1 min read







































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग की 12 सीटों पर मंगलवार को पहले चरण की वोटिंग हो रही है. इस बीच सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित इलाके में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है, तोंडामरका के पास हुए आईईडी ब्लास्ट में एक जवान घायल हो गया है | कोबरा 206 बटालियन का जवान आईईडी का शिकार हो गया | जवान की टीम एरिया डोमिनेशन के लिए निकली थी, तभी ये ब्लास्ट हुआ | निरीक्षक श्रीकांत का पैर ब्लास्ट में जख्मी हो गया, घायल जवान का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है | फिलहाल जवान की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है |


वहीं हालही में सुकमा जिले में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के शिविर पर गोलीबारी की थी. इस घटना में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन का प्रधान आरक्षक घायल हो गए थे. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के अंतर्गत डब्बाकोंटा गांव स्थित शिविर में नक्सलियों ने गोलीबारी की, जिसमें कोबरा बटालियन का प्रधान आरक्षक घायल हो गए. घटना के समय जवान डब्बाकोंटा गांव में बने नए शिविर की सुरक्षा में तैनात था. इसी दौरान नक्सलियों ने पेंटापाड़ गांव की ओर से गोलीबारी शुरू कर दी |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html