बोरेवेल में फंसी सृष्टि, जिंदगी की जंग में हार गई मासूम.........

म.प्र. के सीहोर के मुंगावली गांव में 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरी बच्ची सृष्टि अब जिंदगी की जंग हार गई है। 3 साल की मासूम को करीब 52 घंटे के जद्दोजहद के बाद बोरवेल से बाहर निकाला गया।
मिली जानकारी के अनुसार रेस्क्यू टीम ने रोबोटिक टेक्निक से सृष्टि को शाम लगभग 5:30 बजे बाहर खींचकर निकाला, उस वक्त बच्ची कोई रिस्पॉन्स नहीं कर रही थी। उसे एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।
रोबोट टीम के प्रभारी महेश आहीर ने बताया कि जब बच्ची को बाहर निकाला गया, तब वह बेहोश थी। वो किसी भी प्रकार से रिस्पॉन्स नहीं कर रही थी। हमने रोबोट के डेटा के साथ साथ सेना, SDRF, NDRF की मदद से रेस्क्यू पूरा किया है, बच्ची के बाहर आते ही डाॅक्टर ने बच्ची को लिया और एंबुलेंस में उसे लेकर अस्पताल रवाना हो गए।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments