साइकिल पर महिला की लाश लादकर लाये और लिटा दिया दुकान के सामने, हिरासत में 2 आरोपी.......

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक अजीब घटना सामने आई है, यहाँ 2 युवक साइकिल से एक महिला की लाश लेकर शहर के बीचो बीच वाले इलाके में पहुंच गए और उसे वहीं छोड़ दिया। दोनों युवक अचानक लाश को साइकिल पर लादकर पहुंचे और एक दुकान के सामने लिटा दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
ये पूरी घटना पास में लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कैसे दोनों ने महिला का शव एक दुकान के सामने छोड़कर चले जाते हैं। इस दौरान आस-पास से लोग भी गुजरते हैं, लेकिन उन्हें कोई नहीं रोकता है।

वीडियो फुटेज को देखने के बाद पुलिस ने दोनों युवक को खोजकर कोठीघर के पास पकड़ लिया है। दोनों ने अत्यधिक शराब पी रखी थी। ऐसा माना जा रहा है कि 2 युवक और मृतक महिला ने शराब पी रखी थी, और ज्यादा शराब पीने से महिला की मौत हो गई है। दोनों युवक शराब के नशे में पुलिस को कुछ भी ठीक से नहीं बता पा रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर लोगों ने पुराना बस स्टैंड स्थित मुख्य डाकघर के पास एक दुकान के सामने महिला की लाश देखी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इस बात की सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
कोतवाली पुलिस ने महिला की पहचान कर ली है। महिला का नाम सुमन चौधरी (37 वर्ष) बतौली क्षेत्र के जामपारा निवास थी। महिला इन लोगों के साथ कैसे आई इस बात का पता अभी नहीं चल सका है साथ ही हिरासत में लिए गये दोनों युवकों के बारे में कोई जानकारी मिली है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments