भाजपा विधायक की पलटी कार, क्या हुआ आगे पढ़ें खबर

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. भाजपा विधायक रंजना साहू की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में रंजना साहू घायल हो गई, जिन्हें उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमें मिली जानकारी के अनुसार उनके पति डिपेंद्र साहू भी कार में मौजूद थे। फिलहाल अब दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विधायक रंजना साहू अपने पति के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए धमतरी से देवभोग जा रहीं थी। इसी दौरान कोदामाली गांव के पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि हादसे में रंजना साहू को मामूली चोट आई है और उनका उपचार मैनपुर अस्पताल में जारी है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments