तेंदूपत्ता तोड़ रहे ग्रामीण पर भालुओं ने किया हमला... पढ़े खबर👇🏻👇🏻👇🏻

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में तेंदू पत्ता तोड़ने के दौरान दो भालुओं ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया है, हमले में ग्रामीण बुरी तरह से जख्मी हो गया है मामला भोरमदेव अभ्यारण क्षेत्र के करियाआमा गांव के पास जंगल की है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण की आवाज सुनकर अन्य साथियों ने भालूओं से ग्रामीण की जान बचाई।
भालुओं के हमले से ग्रामीण पंचराम बैगा बुरी तरह घायल हो गया। घायल पंचराम बैगा के हाथ- पैर और सिर में भालुओं के हमले से गहरे जख्म आए है। गाँव के लोगो ने सबसे पहले घायल को अपने कंधों पर उठाकर जंगल से बाहर निकला फिर डायल 108 को सूचना दी। हमले की सुचना पर डायल 108 एंबुलेंस की टीम करियाआमा के उक्त घटनास्थल पहुंचकर घायल पंचराम बैगा को जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। फ़िलहाल घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है। हमले की सुचना वन विभाग को मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी जिला अस्पताल पहुंचे और घायल से घटना की जानकारी ली और वन अधिनियम के तहत घायल को तत्काल सहायता राशि दी, और इलाज़ के बाद मिलने वाली राशि को संबंध में घायल के परिजनों को जानकारी दी। वन मंडल अधिकारी चुड़ांमणी सिंह ने बताया की भोरमदेव अभ्यारण के करियाआमा गांव के पास जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया। जिससे ग्रामीण घायल हो गया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments