google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में भीषण सड़क दुर्घटना,

May 15, 2023
2 min read












पत्रकार ईस्माइल खान की कलम से :- छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी, ये भीषण सड़क हादसा गत रविवार रात 10:30 बजे आसपास की है, बताया जा रहा है कि पिकअप वाले परिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पिकअप वाहन से अपने घर जा रहे थे, इस दौरान ट्रक ने ठोकर मार दी। यह घटना बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पलारी से 6 किलोमीटर दूर ग्राम गोंडा पुलिया के पास की है

इस सड़क दुर्घटना में अब तक 6 महिला समेत 1 बच्चे की मौत हो चुकी हैं तो वही घटना में दर्जनो से अधिक लोग घायल हुए है, 12 से अधिक लोगो की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है, घायलों को रायपुर रिफर किया गया हैं, जानकारी के मुताबिक, लटुवा और उसके आस-पास के गांव के रहने वाले करीब 30 लोग रविवार को परसदा गांव में छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। यहां से वे रात को करीब 10:30 बजे के आस-पास लौट रहे थे। इसी दौरान गोड़ा पुलिया रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग में यह हादसा हो गया है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी और जिला अस्पताल बलौदाबाजार में उपचार जारी है,

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पलारी थाना पुलिस एवं स्वास्थ्य केंद्र 108 वाहन द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी लाया गया, जहां उपचार के दौरान एक युवती समेत तीन महिलाओं की मौत हो गई।

वही 15 से अधिक लोग घायल हैं इनमें गंभीर रूप से घायल लोगों को उपचार हेतु जिला अस्पताल बलौदाबाजार भेजा गया है मौके पर पुलिस के आला अधिकारी घटना स्थल पहुंचकर घटना की जांच में जुटे हुए हैं।

वही दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार है और ट्रक घटनास्थल पर ही खड़ा है।

उप पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने कहा कि फरार ट्रक चालक जल्द ही पकड़ा में आ जाएगा, हमारी पहली प्राथमिकता घायलों को उचित इलाज एवं उनकी सुरक्षा की है


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html