google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सक्ति के पर्यटन स्थल में एक युवक की मौत, फिसल कर गिरा झरने में और मौत हो गयी....

May 14, 2023
1 min read










छत्तीसगढ़ के जांजगीर चाम्पा जिले के सक्ति क्षेत्र अंतर्गत दमऊधारा पर्यटन स्थल में एक युवक की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम पचेरी का रहने वाला चंद्रसागर नायक (18 वर्ष) अपने गांव के ही रहने वाले दोस्त गुलशन खूंटे के साथ घूमने के लिए पर्यटन स्थल दमऊधारा आया था। वहां नहाते समय उसका पैर फिसल गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। मामला नगरदा थाना क्षेत्र का है। शनिवार को युवक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।

दमऊधारा में थोड़ा बहुत घूमने के मृतक और उसका दोस्त झरने मे नहाने के लिए गए। दोनों थोड़ा ऊंचाई पर जाकर नहा रहे थे, उसी समय पानी की वजह से अचानक चंद्रसागर नायक का पैर फिसल गया और पत्थर से टकराकर वो झरने में जा गिरा। पत्थर से लगे चोट के कारण वो तैर नहीं पाया और डूबकर उसकी मौत हो गई। आनन-फानन में उसके दोस्त ने मामले की जानकारी आसपास के लोगों को दी।

इधर सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया। पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को शव सौंप दिया गया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html