नवगठित जिलों में जिला शिक्षा अधिकारीयों की पदस्थापना......

छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग ने तीन नवगठित जिलों सारंगढ़- बिलाईगढ़-, मानपुर -मोहला -अंबागढ़ चौकी और मनेंद्रगढ़- चिरमिरी -भरतपुर में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में विशेष कर्तव्य अधिकारियों की पदस्थापना की गई है। इस आदेश में कमल कपूर बंजारा प्राचार्य विकास खंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह जिला जांजगीर-चांपा को विशेष कर्तव्य अधिकारी कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी मानपुर- मोहला -अंबागढ़ चौकी, डेजी रानी जांगड़े प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय त्रिमूर्ति नगर रायपुर को विशेष कर्तव्य अधिकारी कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सारंगढ़ -बिलाईगढ़ और अजय मिश्रा प्राचार्य सहायक संचालक, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कोरिया को विशेष कर्तव्य अधिकारी कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी मनेंद्रगढ़- चिरमिरी -भरतपुर के पद पर पदस्थापना की गई है।
विभागीय आदेश के तहत इन तीन नवीन जिलों में जिला शिक्षा अधिकारी के नवीन पदों के सृजन की स्वीकृति प्रदान की गई है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments