राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में व्यापारी की मौत.. पानी लेने उतरा था,
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में ट्रेन से कटकर एक व्यापारी की मौत हो गयी है, व्यापारी अपने काम के सिलसिले से नागपुर गया था वहां से अपना काम ख़त्म करके वापस अपने घर भिलाई लौटते वक़्त ये हादसा हुआ,

मिली जानकारी के अनुसार मृत प्रियंक सोनी (व्यापारी) रविवार रात को अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस से भिलाई वापस आ रहा था, प्रियंक सोनी को प्यास लग रही थी जिस कारण वह राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर पानी लेने के लिए उतरा था, पानी लेकर ट्रेन में चढ़ने के दौरान उसका पैर फिसल गया और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments