विश्व मिक्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों का जलवा।

कश्मीर के श्रीनगर में स्थित शेरे कश्मीर स्टेडियम के इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 5 से 7 मई 2023 को आयोजित हुई दूसरी वर्ल्ड मिक्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश से 9 खिलाड़ियों ने भारत की ओर से भाग लिया। मिक्स बॉक्सिंग राष्ट्रीय कोच अंशुमान सिंह के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने 9 गोल्ड मेडल जीत कर देश का नाम रोशन कियाl खिलाड़ियों में वंशिका शर्मा, शुभम चौबे,विशाल जहाजपुरिया,सागर विश्वकर्मा, तनिश चौधरी, आकाश गोस्वामी,मोनिका केवट,गीतांजलि गुप्ता,सजल कमलवंशी थे
सभी खिलाड़ियों ने महिला एवं पुरुष, जूनियर, सीनियर वर्ग में अपने अपने वेट में खेल खेलकर विदेशी खिलाड़ियों को धूल चटाई ।इसी के साथ खिलाड़ियों की इस उपलब्धि में मध्य प्रदेश के अध्यक्ष राकेश शर्मा जी, वर्ल्ड फाउंडर राकेश महास्कार जी साथ ही सभी खिलाड़ियों के परिजन एवं दोस्तो ने बधाईयां दी। इस मेडल के साथ ही भारत ने इस चैंपियनशिप में प्रथम स्थान,श्रीलंका ने दूसरी, नेपाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया इस टूर्नामेंट में 10 देश के करीब 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments