सारंगढ़ जिले में बड़ा हादसा.... तेज रफ्तार हाईवा ने युवक कुचला,

सारंगढ़ जिले के ग्राम कोतरी से एक बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है कोतरी ग्राम के रोड़ किनारे स्थित हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति खड़ा था जिसे एक तेज रफ़्तार हाईवा ने ठोकर मार दिया है। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को राजधानी के अस्पताल में ईलाज हेतु रेफर किया गया है।
वहां उपस्थित लोगो से मिली जानकारी के अनुसार युवक बीडपारा वार्ड न0 13 सारंगढ में रहकर है सीपीएम कालेज सारंगढ में सेकन्ड ईयर (प्रायवेट) में पढाई कर रहा है।
दिनांक 21.04.2023 के दोपहर लगभग 01.00 बजे आसपास शैलेन्द्र यादव ग्राम कोतरी हनुमान मंदिर के पास एक मोटर सायकल होकर मोबाईल पर किसी से बात कर रहे थे, तभी रायगढ मार्ग की तरफ से आ रहे एक हाईवा ट्रक चालक के द्वारा वाहन को तेजगति से लापरवाही पूर्वक ढंग से चलाते हुए रोड किनारे मोटर सायकल पर खड़े शैलेन्द्र यादव को ठोकर मार दिया गया। घायल शैलेन्द्र यादव को प्राथमिक उपचार हेतु राधा कृष्ण हॉस्पिटल सारंगढ़ लाया गया था जहां उसकी स्थिति को देखकर उसे तुरंत रायपुर रेफर कर दिया गया।
यह अनियंत्रित वाहन चालक दिनेश मेहर, पिता गनेश मेहर, 24 वर्ष, निवासी ग्राम खरकेना, थाना हिर्री, जिला बिलासपुर निवासी था।
इस दुर्घटना में शैलेन्द्र यादव को गंभीर चोंटे आई है। सिर में कई जगह ब्लड क्लाटिंग के वजह से ब्रेन हेमरेज हो गया है, मुंह के जबड़े में चोट, गले में फ्रैक्चर, जांघ, कमर एवं सीने के 11 पसलियों में चोट, पैर में राड, हाथ और पैर में लगभग बारह पन्द्रह टांके है।
अभी भी शैलेन्द्र की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसको होश नहीं आया है। कोतवाली पुलिस ने वाहन और चालक के खिलाफ 279, 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments