पिथौरा वन्य क्षेत्र में भालू ने किया हमला, एक गंभीर रूप से घायल

महासमुंद जिले के वन परिक्षेत्र पिथौरा अंतर्गत ग्राम बढ़ईपाली के पास उर्री डोंगरी के पास भालू के हमले से दो ग्रामीण घायल हो गए। यह घटना मंगलवार की शाम 5 से 6 बजे के बीच की बताई जा रही है। भालू के हमले से घायल हुए व्यक्तियों का नाम खेमलाल बरिहा पिता इच्छा राम बरिहा एवं मतंग बरिहा पिता देवसिंग बरिहा दोनों एक ही गांव बढ़ईपाली के निवासी बताए जा रहे हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही पिथौरा वन परिक्षेत्र अधिकारी जयकांत गंडेचा ने तत्काल घटना क्षेत्र के डिप्टी रेंजर छबिराम साहू, वनरक्षक अमृतलाल आंवले को घटना स्थल पर भेजा। वन विभाग ने भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को 1000 रु. की तत्काल सहायता राशि एवं दूसरे घायल व्यक्ति को 500 रु. की तत्काल सहायता राशि दी।
इसमे मतंग बरिहा गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे तत्काल रायपुर रेफर गया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments