google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मनेन्द्रगढ़ में आकाशीय बिजली से 3 लोगों की मौत.... पढ़े खबर....

Apr 22, 2023
1 min read

आज सुबह से ही छत्तीसगढ़ के लगभग सभी जिलों में बादल छाए हुए हैं, कई जिलों में बारिश भी हो रही है। कई जगहों पर आकाशीय बिजली भी गिरी है जिसमे मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आने तीन लोगों की मौत हो गई है और वहीं दो लोग गंभीर हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हमे मिली जानकारी के अनुसार ये दोनों घटनाएं मनेंद्रगढ़ के अलग-अलग थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि पहली घटना जनकपुर थाना क्षेत्र की है जहाँ आज दोपहर लगभग 12 बजे शिवचरण 55 वर्ष निवासी रामगढ़ अपने बेटे अजीत कुमार और भांजा संतोष कुमार के साथ घर बना रहे थे. इस दौरान आकाशीय बिजली उनके उपर गिरी जिससे शिवचरण की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बेटा और भांजा की स्थिति गंभीर है, बताया जा रहा है कि दोनों को जनकपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का उपचार जारी है.

दूसरी घटना नागपुर चौकी अंतर्गत ग्राम सोनबरसा की है. दोपहर तकरीबन एक बजे भरहीडीह निवासी आशीष टोप्पो 17 वर्ष और सियोम टोप्पो 20 वर्ष ग्राम सोनबरसा जंगल में महुआ पेड़ के नीचे खड़े थे. इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दोनों की मौत हो गई. बताया जा रहा कि दोनों चचेरे भाई हैं. दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html