दो 14-14 लाख इनामी नक्सल ढेर, पुलिस और नक्सली की मुठभेड़......
मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, मध्यप्रदेश पुलिस की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई है।
बताया जा रहा है कि यह मुठेभड़ गढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत कांधला के जंगलों में हुई है। इस मुठभेड़ में पुलिस ने दो महिला नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मारी गई महिला नक्सली में सुनीता भोरमदेव (एरिया कमांडर) और सरिता खटिया मोचा (गार्ड) बताई जा रही है, इन दोनों महिला नक्सलियों पर प्रत्येक पर 14 14 लाख का इनाम घोषित था. रात में सर्चिंग के दौरान 9 बजे आसपास मुठभेड़ हुई. पुलिस ने मुठभेड़ में महिला नक्सली सुनीता और सरिता के मारे जाने की पुष्टि की है. नक्सली सुनीता (एसीएम भोरम देव एरिया कमांडर) और सरिता (खटिया मोचा) शामिल थीं. यहां दोनों गार्ड का काम करते थे. मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में नक्सली सामाग्री और हथियार बरामद हुआ है।







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments